World Tiger Day: उत्तराखंड में 560 बाघ, CM धामी बोले - संरक्षण से बढ़े रोजगार के अवसर

आज विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र और पोस्टकार्ड जारी किए। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बाघों की संख्या बढ़कर 560 हो गई है।

World Tiger Day: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज यानी बुधवार 29 जुलाई को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघ संरक्षण के क्षेत्र में उत्तराखंड ने देश की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में उत्तराखंड के जंगलों में बाघों की संख्या 560 दर्ज की गई है।

Pushkar Singh Dhami Tigers

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले उत्तराखंड में बाघों की संख्या 215 फीसद बढ़ी

सीएम धामी ने बताया कि साल 2006 की तुलना में देश में बाघों की संख्या में करीब 160 फीसद की वृद्धि हुई है, जबकि उत्तराखंड में यह वृद्धि 215 फीसद तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों की संख्या और घनत्व, दोनों के लिहाज से देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में शामिल है।

End of Feed