Taj Mahal से लेकर लालकिला और कुतुब मीनार तक आज ऐतिहासिक स्मारकों में मुफ्त एंट्री

विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन आज ASI के टिकट वाले स्मारकों में मुफ्त में एंट्री करके धरोहर को करीब से निहार सकते हैं। मुफ्त एंट्री योजना में ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार सहित कई धरोहरें शामिल हैं।

अगर आप लंबे समय से Taj Mahal, Red Fort, Qutub Minar या जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों को देखने की योजना बना रहे थे तो आज बहुत ही अच्छा अवसर है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) आज से विश्व धरोहर सप्ताह मना रहा है। इस अवसर पर आज यानी गुरुवार 19 नवंबर को देशभर के की स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में एंट्री फ्री कर दी गई है। इस सुविधा का लाभ भारतीय के साथ ही विदेशी पर्यटक भी उठा सकते हैं।

ASI Free Entry

आज ऐतिहासिक धरोहरों में मुफ्त एंट्री का मौका

बता दें कि मुफ्त एंट्री की सुविधा सिर्फ आज के लिए है, जबकि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। यानी कल शुक्रवार 20 नवंबर से स्मारकों में एंट्री के लिए सामान्य टिकट लेना होगा। बता दें कि ताजमहल का टिकट लेने के बाद मुख्य मकबरे में एंट्री के लिए भी 200 रुपये का अलग टिकट लेना होता है। हालांकि, आज भी मुख्य मकबरे में एंट्री के लिए 200 का टिकट लेना होगा।

End of Feed