दिल्ली के मुंडका की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा; सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ। दिल्ली फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Delhi News: दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में 26 जून की दोपहर करीब 12 बजकर 3 मिनट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। अधिकारियों के मुताबिक, टैंक के अंदर एक-एक कर तीनों मजदूर उतरे थे। गहराई में बनी जहरीली गैस सूंघने से तीनों वहीं बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

Delhi Mundka Incident

दिल्ली के मुंडका में हादसा

दमकल की गाड़ियों को क्यों पहुंचने में हुई देरी?

रेस्क्यू के दौरान ज्वालापुरी में भारी ट्रैफिक जाम की वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत आई। इसके बाद विपरीत दिशा से अतिरिक्त वाटर टेंडर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

End of Feed