Sultanpur: नहर के पास पेड़ से लटकी मिली महिला,अपनी ही साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या; इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में रविवार को एक महिला का शव नहर के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार महिला ने कथित तौर पर अपनी साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला का शव नहर के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि मुंजेश नगर चौराहे के पास नहर के किनारे एक महिला पेड़ से लटकी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Woman Found Hanging from Tree Near Canal in Sultanpur (Symbolic Photo)

सुल्तानपुर में नहर के पास पेड़ से लटकी मिली महिला (प्रतीकात्मक फोटो)

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला ने अपनी साड़ी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या की थी। उसका आधा शरीर नहर के पानी के अंदर था, जबकि बाकी हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

End of Feed