Hyderabad News: होटल में महिला की मौत से सनसनी, सिर-गर्दन पर मिले चोट के निशान; हिरासत में लिव-इन पार्टनर

Hyderabad News: हैदराबाद के एसआर नगर थाना क्षेत्र में होटल के कमरे में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ होटल में गई थी, जहां बाद में उसके शरीर पर सिर और गर्दन के आसपास चोट के निशान मिले।

Hyderabad News: हैदराबाद के एसआर नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, निकिता नाम की महिला 21 सितंबर की दोपहर अपने लिव इन पार्टनर रवि तेजा के साथ होटल में ठहरी थी। कुछ समय बाद निकिता के शरीर पर चोट के निशान पाए गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Hyderabad Hotel Death

लिव-इन पार्टनर के साथ होटल पहुंची महिला की मौत

लिव इन पार्टनर के साथ रहती थी निकिता

एसआर नगर पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को प्रसाद राव नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके दोस्त की बेटी निकिता हैदराबाद में अपने लिव इन पार्टनर रवि तेजा के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने 21 सितंबर की दोपहर एक ओयो होटल में कमरा लिया था। कमरे के अंदर वास्तव में क्या हुआ, इसकी जांच शुरू की गई।

End of Feed