पीएम मोदी ने किया सोना खरीदने से मना, तो अहमदाबाद में सेल्स गर्ल ने उड़ाए 1.1 करोड़ रुपये के गहने

अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 1.11 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी पर लगा है, जो कथित तौर पर CCTV फुटेज में आभूषण कपड़ों में छिपाकर ले जाती दिखाई दी। घटना के बाद निकोल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Ahmedabad News: अहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी पर करीब 1.11 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। घटना 11 मई की शाम की बताई जा रही है। शोरूम संचालक की शिकायत पर निकोल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान CCTV फुटेज में महिला कर्मचारी कथित तौर पर शोरूम के कबाट से आभूषण निकालकर अपने कपड़ों में छिपाती दिखाई दी है। निकोल क्षेत्र के अनमोल सर्कल के पास ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में स्थित "आभूषण" नामक सोना-चांदी के शोरूम के संचालक दर्शन शाह ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके यहां कुल 19 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें मैनेजर, सेल्समैन, मार्केटिंग स्टाफ, हेल्पर और सिक्योरिटी कर्मचारी शामिल हैं।

Ahmedabad Gold Theft

अहमदाबाद के ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी

क्या है पूरा मामला?

करीब 11 महीने पहले हर्षिदा शेट्टी नाम की युवती मार्केटिंग और सेल्स स्टाफ के तौर पर शोरूम में नियुक्त हुई थी। FIR के अनुसार 11 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे दर्शन शाह भोजन के लिए घर गए थे। उस दौरान शोरूम में मैनेजर और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे, तब एक ग्राहक को आभूषण दिखाने के दौरान स्टाफ सदस्य कंजीभाई को ट्रे में रखी एक सोने की लकी कम दिखाई दी। ग्राहक के जाने के बाद इस संबंध में शोरूम संचालक को जानकारी दी गई।

End of Feed