बिहार में महिला कांस्टेबल भी नहीं सुरक्षित, बीच सड़क युवक ने जड़ा थप्पड़; अभद्रता का Video वायरल

बिहार के पटना में महिला सिपाहियों के साथ हाथापाई और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आपत्तिजनक कमेंट का विरोध करने पर युवक ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पटना : बिहार में इन दिनों महिलाओं और बेटियों के खिलाफ हो रहे आपराधित मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी तक आम लड़कियों से बदसलूकी की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन पटना से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मी ही कथित तौर पर मनचलों की हरकत का शिकार हो गईं। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अभया ब्रिगेड की महिला कांस्टेबलों के साथ बदसलूकी और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Patna Woman Constable

बिहार में महिला कांस्टेबल से हाथापाई का आरोप

बताया जा रहा है कि घटना कल शाम की है। अभया ब्रिगेड की तीन महिला कांस्टेबल स्कूटी से इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने महिला पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर कमेंट किया। इसके बाद महिला कांस्टेबलों ने आगे जाकर अपनी स्कूटी रोकी और एक युवक को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने एक महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य महिला कांस्टेबल भी मौके पर पहुंच गईं।

End of Feed