Jharkhand News: अंधविश्वास की बलि चढ़ा परिवार, डायन होने के शक में मां-बच्चे को जिंदा जलाया

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी क्षेत्र के कलाईया गांव में अंधविश्वास के चलते मां और उसके दो माह के बच्चे को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक भयावह घटना सामने आई है। जहां अंधविश्वास और डायन बिसाही के शक में एक 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के बच्चे को जिंदा जिला दिया गया। इस घटना में महिला का पति गंभीर रूप से झुल गया। लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल हो गया। इस घटना के बाद 12 आरोपियों ने थाने में सरेंडर किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

jharkhand news

डायन होने के शक में मां-बच्चे को लगाई आग

महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

यह घटना मंगलवार रात को पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव की है। जीवित बचे 40 वर्षीय कोल्हान सिंकु ने बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति (32 वर्ष), दो वर्षीय बेटे और दो माह के नवजात बच्चे के साथ घर में सो रहा था। रात को करीब 9 बजे रिश्ते में भगिना लगने वाले राशिका बिरुवा ने बाहर से आवाज लगाई। जिसे सुनकर वह पत्नी के साथ घर से बाहर निकले। इस दौरान पहली पत्नी जानी सिंकु भी बाहर आ गई। तभी पहले से घात लगाए लोगों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिसकी चपेट में नवजात बच्चा भी आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

End of Feed