भूख ने किया बेबस... खाने की तलाश में सड़क पर भटकता दिखा हाथी, ट्रकों को रोककर की ऐसी हरकत

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में कोईडा बनखंड क्षेत्र की सागरगढ़-मंडीजोड़ा रोड पर एक हाथी अचानक ट्रकों के सामने आ गया। जिसे देखकर ट्रक ड्राइवरों ने गाड़ियां रोक दी। जिसके बाद हाथी ने उन ट्रकों की तलाशी अपनी सूंड से ली। हाथी भूख से बेहाल था और इन ट्रकों में खाना तलाश रहा था।

भूख सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी अलग कदम उठाने पर मजबूर कर देती है। ओडिशा में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। जहां एक विशाल जीव को भूख ने जंगल से बाहर आकर खाना तलाशने पर मजबूर कर दिया। दरअसल ओडिशा के सुंदरगढ़ में भूख से बेचैन एक हाथी खाने की तलाश में भटकता हुए सड़क पर आ गया। जहां उसने ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली, ताकि उसे कुछ खाने के लिए मिल जाए।

odisha elephant

हाथी ने सूंड से ली ट्रक की तलाशी

झुंड से अलग होकर सड़क पर आया हाथी

सुंदरगढ़ जिले में कोईडा बनखंड क्षेत्र की सागरगढ़-मंडीजोड़ा रोड पर एक अकेला हाथी भोजन खोजता हुआ नजर आया। बताया गया कि वह भूख के चलते जंगल में अपने झुंड से अलग होकर भोजन की तलाश में निकल गया। जब वह जंगल से भटककर सड़क पर आया, तब उसी समय रोड से एल्युमीनियम लेकर जा रहे ट्रक वहां से गुजर रहे थे। हाथी अचानक से इन ट्रकों के सामने आ गया।

End of Feed