Monsoon ले चुका है विदाई, फिर क्यों पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली तक हो रही है बारिश?

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है, इसके बावजूद इन राज्यों में बारिश जारी है। आखिर वह कौन से कारक हैं, जिनके कारण मानसून लौटने के बावजूद यहां बारिश हो रही है? चलिए जानते हैं -

उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत के हिस्सों से Monsoon विदाई ले चुका है। लेकिन इसके बावजूद रविवार रात से सोमवार सुबह तक दिल्ली-एनसीआर में खूब बारिश हुई। यही नहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इन राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। ऐसे में प्रश्न उठ रहे हैं कि जब मानसून लौट चुका है तो फिर यहां बादल इतने मेरहबान क्यों हैं? इतनी बारिश क्यों हो रही है? वैसे बता दें कि मानसून के लौटने के बाद हो रही इस बारिश का संबंध मानसून से नहीं है, बल्कि इसका संबंध दूसरी ही मौसम गतिविधियों से है। चलिए जानते हैं -

Delhi Rain IMD PTI

मानसून लौटने के बाद बारिश क्यों?

भारत मौसम विभाग (IMD) ने रविवार 11 अक्टूबर के मौसम बुलेटिन में उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई थी। विभाग के अनुसार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया था।

End of Feed