Barapulla Phase 3 पर क्यों लग रहा जाम? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बतायी ये वजह

बारापुला फेज-3 पर भारी ट्रैफिक के कारण भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए Google Maps पर कंजेशन अपडेट नहीं दिखने को भी वजह बताया है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों को खास सलाह भी दी गई है।

राजधानी दिल्ली में पूर्वी दिल्ली को साउथ दिल्ली से जोड़ने वाले Barapulla Phase 3 का हाल ही में उद्घाटन हुआ है। वर्षों की देरी से शुरू हुए बारापुला के फेज-3 को लेकर उम्मीद थी कि इससे लोगों को अन्य रूट के मुकाबले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। लेकिन यहां लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। आज यानी सोमवार 5 अक्टूबर को भी लोगों को भारी जाम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस भीषण जाम के लिए कहीं न कहीं Google मैप्स को भी दोषी ठहराया है।

Barapulla phase 3 traffic Jam

दिल्ली के बारापुला फेज 3 पर जाम की वजह क्या है?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बारापुला फेज-3 पर बढ़ा ट्रैफिक और बारापुला जंक्शन पर बना बॉटलनेक जाम की बड़ी वजह बन गया है। पुलिस का कहना है कि इस हिस्से में यातायात के दबाव को Google Maps पर सही तरीके से नहीं दिखाया जा रहा है, जिसके कारण लोग लगातार इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।

End of Feed