छाती पर गोली खाने की बात क्यों कह गए बाबा बागेश्वर, राजा भैया के गढ़ में किस बात पर मांगी माफी?

Dhirendra Krishna Shastri Video: धीरेंद्र शास्त्री ने अपने हालिया विवादित बयान पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों की तुलना में हिंदू समाज के भीतर मौजूद दूषित तत्वों से कहीं अधिक खतरा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं में विभाजन को रोकने और सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए ही माफी मांगी है।​

Dhirendra Krishna Shastri Video: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती गांव में हैं। यहां विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में वे शामिल हो रहे हैं। इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस और ड्रोन / सीसीटीवी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Dheerendra Krishna Shashtri

कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो साभार- iambageshwardhamsarkar)

कुंडा में बाबा बागेश्वर सरकार ने मांगी माफी

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपने हालिया विवादित बयान पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों की तुलना में हिंदू समाज के भीतर मौजूद "दूषित तत्वों" से कहीं अधिक खतरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने हिंदुओं में विभाजन को रोकने और सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए ही माफी मांगी है। इस दौरान शास्त्री ने एक भावुक अंदाज में कहा कि अगर सनातन और हिंदू एकता के लिए उन्हें छाती पर गोली भी खानी पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उनकी इस बात पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया। शास्त्री ने कहा कि वे हिंदुओं को बंटते हुए नहीं देख सकते, इसलिए उन्होंने माफी मांग ली, वरना वे झुकने वाले नहीं हैं। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही वृंदावन जाने की बात भी कही।

End of Feed