देश के इस राज्य में नहीं चलती ट्रेन, जानें क्या है वजह

भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां अब तक रेलवे नहीं पहुंची है। 1975 में यह राज्य भारत का हिस्सा बना था और 50 साल पूरे होने के बावजूद यहां अब तक ट्रेन नहीं पहुंची है। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है -

भारत एक बहुत ही बड़ा देश है और इतने बड़े देश को एक सूत्र में पिरोती है भारतीय रेलवे। इतने बड़े देश में एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए भारतीय रेलवे का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां अभी तक रेलवे की पहुंच नहीं है। यानी इस राज्य में अभी तक एक भी रेल की पटरी मौजूद नहीं है। क्या आप जानते हैं कि भारत का वह कौन सा राज्य है, जहां अभी तक ट्रेन की सुविधा नहीं है? चलिए जानते हैं -

Howrah junction

इस राज्य में अब तक नहीं पहुंची ट्रेन

बता दें कि भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। भारतीय रेलवे एशिया की सबसे बड़ी रेलवे है और एक ही मैनेजमेंट के तहत आने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे है। हर दिन 2 से तीन करोड़ यात्री भारतीय रेलवे से सफर करते हैं। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के अनुसार 4 नवंबर 2024 को भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा 3 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

End of Feed