बिहार में छात्रों पर किस पुलिसवाले ने AK-47 से चलाई थी गोली? पहचान होते ही सस्पेंड; सीवान हिंसा में 25 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के सीवान (Siwan) जिले में नीट पेपर लीक में कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान एक जवान ने एके-47 (AK-47) से गोली चला दी थी। अब उस जवान की पहचान हो गई है।

Bihar News: बिहार के सीवान (Siwan) में बिहार बंद के दौरान पुलिस ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग के जो वीडियो सामने आए, उसमें एक जवान एके-47 (AK-47) से फायरिंग करता दिख रहा है। इसे लेकर जमकर हंगामा मचा और अब उस जवान की पहचान हो गई है। जवान का नाम अभिषेक पटेल हैं और वो SIT में तैनात है। बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक पटेल नाम के इस जवान को पटना मुख्यालय से सस्पेंड कर दिया है।

siwan police

सीवान में एके-47 से गोली चलाते हुए जवान (फोटो-X)

End of Feed