अयोध्या: रामलला के दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी, इस तारीख तक पूरे हो जाएंगे मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य

Kb Taiyar Hoga Ram Mandir: मंदिर निर्माण पर हुए खर्च को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अब तक करीब 1900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जिनमें से 1600 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है।

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। अयोध्या पहुंचे मिश्र ने मंदिर निर्माण को लेकर अहम जानकारी साझा की है। दो दिवसीय बैठक में शामिल होने आए नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी अपने इंजीनियरों और श्रमिकों को अन्य परियोजनाओं में शिफ्ट कर देंगी।

ram mandir

रामलला के दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि दोनों संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल तक सभी जरूरी दस्तावेज और बिल भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी ने मंदिर निर्माण पर तीन वर्ष की गारंटी दी है, इसी कारण मंदिर की देखरेख के लिए दोनों संस्थानों की एक छोटी यूनिट परिसर में तैनात रहेगी, ताकि भविष्य में किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

End of Feed