वडोदरा पुल हादसा: रख रखाव-मरम्मत को लेकर उठ रहे सवाल, क्या रही पुल अचानक टूटने की वजह

गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है। इस पुल के रख-रखाव, मरम्मत के अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इस पुल जर्जर पुल को मरम्मत करने की पहले भी मांग की गई थी जिसपर ध्यान नहीं दिया । यह आरोप स्थानीय और विपक्षी नेताओं ने लगाया है।

Vadodara bridge collapse: गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है। इस पुल के रख-रखाव, मरम्मत के अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इस पुल जर्जर पुल को मरम्मत करने की पहले भी मांग की गई थी जिसपर ध्यान नहीं दिया । यह आरोप स्थानीय और विपक्षी नेताओं ने लगाया है।

vadodara

वडोदरा के गंभीरा पुल हादसे में 16 लोगों की मौत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

गौर हो कि इस गुजरात सरकार के R&B (Road and Building Department) विभाग के पास ब्रिज की रखवाली थी। यह पुल लगभग 45 साल पुराना था और काफी समय से जर्जर हालत में था। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं का आरोप है कि पुल की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए। सवाल यह भी उठता है कि जब पुल जर्जर था और उसकी मरम्मत करने की जरुरत थी तो वाहन आखिर क्यों गुजर रहे थे?

End of Feed