शहर

सर्टिफाइड झूठे हैं CM सुक्खू! हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संबोधन के दावे का क्या है सच? पूर्व सीएम ने खोली पोल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संबोधन का लेकर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि सुक्खू ब्रिटिश पार्लियामेंट में संबोधन का झूठा दावा किया, जिसकी पुष्टि हाउस आफ लार्ड्स ने नहीं की। जयराम ठाकुर ने सुक्खू से माफी मांगने की अपील की और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया।

Image

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (फोटो-PTI)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सीएम के ब्रिटिश पार्लियामेंट में संबोधन के झूठे दावे की जयराम ठाकुर ने पोल दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड होने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू देश के पहले सीएम बन गए हैं। कहा कि सुक्खू ब्रिटिश पार्लियामेंट में संबोधन का झूठा दावा किया, जिसकी पुष्टि हाउस आफ लार्ड्स ने नहीं की। जयराम ठाकुर ने सुक्खू से माफी मांगने की अपील की और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया।

हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने ईमेल के माध्यम से जयराम ठाकुर के कार्यालय को जानकारी दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम ने झूठ बोलने की सारी हदें लांघ दी। सच कब बोलते होंगे किसी को पता नहीं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं। हमने विधानसभा के अंदर कई बार ऐसा देखा है। जब विधानसभा में गारंटी पर चर्चा हुई, तो उन्होंने झूठ बोला कि कोई गारंटी नहीं दी गई, जब स्पीकर ने गारंटी दस्तावेज पढ़ा, तो यह हास्यास्पद था। वह विधानसभा के बाहर भी झूठ बोलते हैं। अब यह बहुत हो गया है... सीएम हाल ही में विदेश गए थे, लंदन में, हमें जानकारी मिली कि उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित किया।

24 सितंबर के आधिकारिक प्रेस नोट में, यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि सीएम सुक्खू पहले सीएम हैं, जिन्होंने हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित किया, मैंने उन्हें बधाई देने के बारे में सोचा, लेकिन एक दोस्त ने तथ्य की जांच करने का सुझाव दिया, हमने ईमेल किया, हमें जवाब मिला कि ऐसा कोई संबोधन नहीं हुआ... सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जब वह लंदन में थे, तो ब्रिटिश संसद का कोई सत्र नहीं था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article