Begusarai Old Name: सिर्फ उद्योगों का शहर नहीं बेगूसराय, नाम में छिपी है बेगम की पसंद

Begusarai Old Name: बिहार के औद्योगिक केंद्र के नाम से प्रसिद्ध बेगूसराय मिथला पेंटिंग के साथ अपने नाम के पीछे कि कहानी के लिए बहुत जाना जाता है। लेकिन इसका शहर के प्राचीन नाम के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए आपको शहर के प्राचीन नाम के साथ बेगूसराय नाम की कहानी बताएं।

Begusarai Old Name: बिहार का औद्योगिक केंद्र कहा जाने वाला बेगूसराय, अपने दामन में इतिहास की एक बेहद खूबसूरत और दिलचस्प कहानी समेटे हुए है। बिहार के दिल (राज्य के केंद्र) में बसा बेगूसराय केवल चिमनियों और उद्योगों का शहर नहीं, बल्कि यह वह धरती है जहां मिथिला की बारीकियां और गंगा की लहरें एक साथ मिलकर इतिहास लिखती है। यह जिला अपनी प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग के रंगों और कार्तिक मास में लगने वाले 'सिमरिया मेले' के लिए जाना जाता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बेगूसराय के नाम के साथ बेगम सराय से बेगूसराय के सफर और इस नाम का अर्थ क्या है? आदि के बारे में बताएंगें।

Begusarai Old Name

बेगूसराय के नाम में छिपी है बेगम की पसंद

बेगूसराय की स्थापना कब हुई थी?

बेगूसराय की आधुनिक प्रशासनिक यात्रा आज से लगभग 150 साल पहले शुरू हुई थी। साल 1870 में, इसे मुंगेर जिले के एक 'सब-डिवीजन' (उपखंड) के रूप में स्थापित किया गया था। लंबे समय तक मुंगेर के साये में रहने के बाद, इस क्षेत्र अपनी एक पहचान मिली। 2 अक्टूबर 1972 बेगूसराय मुंगेर से अलग होकर औपचारिक रूप से एक जिले के रूप में स्थापित किया गया। यह शहर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि के तौर पर भी जाना जाता है।

End of Feed