जिस आंधी-बारिश ने कल दिल्ली-NCR में भारी नुकसान किया, उसका कारण क्या है?

जिस आंधी-बारिश ने कल यानी गुरुवार 4 जून को दिल्ली-एनसीआर में पेड़ और खंबे उखाड़े, होर्डिंग उखाड़े और भारी नुकसान किया, आखिर उसका कारण क्या है? मौसम विभाग ने दी जानकारी

कल यानी गुरुवार 4 जून को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं, जो जल्द ही आंधी में बदल गई। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश भी होने लगी। मई में पड़ी भीषण गर्मी से राहत तो पिछले हफ्ते आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से ही मिल गई थी। कल सुबह से जो तेज धूप खिली हुई थी, उसके कारण बढ़ी गर्मी भी आंधी-बारिश से जाती रही। आंधी-बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ों की साखें गिरीं, कहीं खंबे और ट्रांसफार्मर भी गिर गए। इस सब से भेत्र में जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। लेकिन प्रश्न ये है कि आखिर जून की शुरुआत में उसका कारण क्या है? क्यों हवाएं इतनी तेज हो गईं कि बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए? चलिए जानते हैं -

Delhi Rain Thunderstorm reason

दिल्ली-एनसीआर में क्यों आया आंधी-तूफान?

किन इलाकों के लिए थी चेतावनी

भारत मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर बाद अपने नाउकास्ट अलर्ट में दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने की संभावना जताई थी। जिन इलाकों के लिए IMD ने यह चेतावनी जारी की थी, उनमें नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, बादली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी का इलाक, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शाहदरा, विवेक विहार और लाल किला सहित NCR का लोनी देहात क्षेत्र भी शामिल था।

End of Feed