TMC नेता जहांगीर खान को पुलिस ने फिर शॉर्ट्स में घुमाया, कान पकड़कर हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे 'पुष्पा'

West Bengal: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में TMC नेता जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ को पुलिस ने लगातार तीसरी बार शॉर्ट्स और टी-शर्ट में उनके ही इलाके में घुमाया। इस मामले का एक वीडियो भी आया है, जिसमें वो कान पकड़कते और हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हारबर क्षेत्र में इन दिनों एक बेहद हैरान करने वाली और अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया से लेकर सियासत तक सुर्खियां बटोर रही है। इलाके में कभी धाक रखने वाले और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित नेता जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ को पुलिस लगातार तीसरी बार शॉर्ट्स (हाफ पैंट) और टी-शर्ट में उन्हीं के प्रभाव वाले इलाके में घुमाती नजर आई। कल रविवार को हुए इस मार्च के दौरान 'पुष्पा' के नाम से मशहूर यह नेता स्थानीय लोगों से हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी दिखाई दिए। गुरुवार के बाद रविवार को भी पश्चिम बंगाल के फाल्टा इलाके में भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच पुलिस जहांगीर खान को लेकर घटनास्थलों की शिनाख्त के लिए पहुंची थी।

jahangir khan tmc west bengal

हाफ पैंट में पुलिस ने फिर निकाला मार्च

चुनावी हिंसा और जबरन वसूली से जुड़े हैं तार

41 वर्षीय जहांगीर खान पर आरोप है कि वह वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा, जबरन वसूली और कई अन्य अवैध गतिविधियों में मुख्य रूप से शामिल थे। जांच एजेंसियां इस समय जहांगीर खान को रिमांड पर लेकर उन कथित अपराधों की कड़ियों को आपस में जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

End of Feed