बंगाल बीजेपी विस्तार : क्या BJP का दामन थामेंगे कुलदीप माइती? राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा और सुवेंदु सरकार की टीम में नए चेहरों के शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। इनमें से कुलदीप माइती के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ भाजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नई सरकार के गठन के साथ ही नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। खासकर, टीएमसी से मोह भंग के बाद कई सांसदों, नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के जुड़ने की अटकलें चल रही हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में वीएफएस कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप माइती को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, माइती जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में भाजपा या कुलदीप माइती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

CM Suvendu Adhikari

सीएम शुभेंदु अधिकारी-कुलदीप माइती

सूत्रों का दावा है कि यदि यह निर्णय होता है तो उनकी सदस्यता किसी वरिष्ठ भाजपा नेता, संभवतः पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, की मौजूदगी में कराई जा सकती है। कुलदीप माइती पूर्वी भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्था VFS Capital Ltd. के एमडी और सीईओ हैं। उन्हें माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में एक अनुभवी सामाजिक उद्यमी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने पूर्वी भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और वर्तमान में 14 राज्यों में करीब 280 शाखाओं के माध्यम से चार लाख से अधिक महिला ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है।

End of Feed