ममता बनर्जी के काफिले पर हमले पर CM शुभेंदु का तंज, बोले- चोरी की है तो चोर सुनना ही पड़ेगा

उत्तर 24 परगना के हलीशहर में TMC कार्यकर्ता की कस्टोडियल डेथ के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने कीचड़ और चप्पलें फेंकी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसे जनता का आक्रोश बताया।

उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में रविवार को उस समय भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला जब पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी के काफिले को उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस हिरासत में मारे गए TMC कार्यकर्ता बिरजू केवट के परिजनों से मिलने जा रहीं ममता बनर्जी की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, उनके खिलाफ "चोर-चोर" और "डाकू रानी" के नारे लगाए गए और गाड़ी पर कीचड़, चप्पलें तथा पत्थर फेंके गए।

suvendu

मुख्यमंत्री ने बताया जनता का आक्रोश (फाइल)

'चोरी की है तो चोर सुनना ही पड़ेगा': मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की किसी भी भूमिका से इनकार किया और इसे आम जनता का आक्रोश करार दिया।

End of Feed