West Bengal Bypolls: रेजीनगर में उपचुनाव से पहले धमाके से हड़कंप, तालाब किनारे कंटेनर में मिले बम

West Bengal Bypolls: उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में धमाके की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के नवा पुकुड़िया में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने एक कंटेनर से बम बरामद किए हैं। राहत की बात है कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

West Bengal Bypolls: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली रेजीनगर विधानसभा सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से कुछ सप्ताह पहले मंगलवार को नवा पुकुड़िया इलाके में एक धमाका हुआ। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इलाके में एक कंटेनर से बम भी बरामद किए। उसने बताया कि अबतक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Reginagar Blast

रेजीनगर में धमाके के बाद धुएं से भर गया इलाका (प्रतीकात्मक फोटो)

स्थानीय लोगों ने किए अलग-अलग दावे

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर शाम बेलडांगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवा पुकुड़िया इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया। उन्होंने बताया कि आवाज सुन लोग उस ओर दौड़े लेकिन वहां कोई नहीं मिला। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि जब धमाका हुआ, तो कुछ अज्ञात लोग तालाब के पास कथित तौर पर बम बना रहे थे। दूसरों का कहना था कि तालाब के पास एक कंटेनर में बड़ी संख्या में बम रखे गए थे और तेज गर्मी के कारण उनमें विस्फोट हो सकता है।

End of Feed