फुटबॉल की जीत पर खून-खराबा! 17 वर्षीय प्रोसेनजीत की हत्या से दहला पश्चिम बंगाल का बारुईपुर

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक 17 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने पुलिस कैंप पर धावा बोल दिया।

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक फुटबॉल मैच की जीत का जश्न देखते ही देखते मातम और खूनी संघर्ष में बदल गया। बारुईपुर के फुलतला इलाके में कथित तौर पर एक 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है और उग्र भीड़ ने अस्पताल परिसर में बने पुलिस कैंप में जमकर तोड़फोड़ की।

player death

बंगाल में फुटबॉल मैच को लेकर एक युवा खिलाड़ी की कर दी गई हत्या

End of Feed