तप रहे देश पर आज मेहरबान होंगे बादल, दिल्ली समेत 13 राज्यों में 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का अलर्ट

Weather Update Today 28 April: देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट। दिल्ली-NCR में 29 अप्रैल को बारिश की पीली चेतावनी। बिहार के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम।

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से भट्टी की तरह तप रही दिल्ली और उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले 48 घंटों के भीतर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

weather today aaj ka mausam delhi up bihar 28 april

कई राज्यों में आज आंधी-बारिश की संभावना

दिल्ली-NCR: गर्मी से मिलेगी राहत, 'येलो चेतावनी' जारी

राजधानी दिल्ली में 29 अप्रैल के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण आज दोपहर या शाम से बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच रहेगा, लेकिन बारिश के बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। आज भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

End of Feed