Weather Today: देश में अलग-अलग स्थान पर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेल रहे हैं तो वहीं कुछ शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन इस बीच भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है। बुधवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते पहाड़ों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के कई इलाकों में देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत ही दिल्ली और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन इससे गर्मी का सितम अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। जहां एक तरफ लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच आईएमडी ने बताया कि 20 राज्यों मेंअगले दो घंटों तक बारिश होने के आसार हैं।
20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
इन जिलों राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली-यूपी और बिहार सहित देश के 20 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण, गोवा, कर्नाटक, मेघालय, पश्चिम असम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार देर रात बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया । सुबह की शुरुआत भी शहर में तेज हवाओं के साथ हुई। 7 बजे के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश और बौछार दर्ज की गई। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बागपत, मेरठ, सोनीपत, रोहतक, इंदिरापुरम, बहादुरगढ़, हिंडन एएफ स्टेशन, खेकड़ा, मोदीनगर, छपरौला, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, पलवल, बड़ौत, गुलावटी, सिकंदराबाद, हापुड़, पिलखुवा, किठौर, मोदीनगर, मानेसर, खरखौदा, मातनहेल, बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान इन शहरों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
