पहाड़ों से मैदानों तक बारिश जारी, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली NCR में बूंदाबादी के आसार
गया में बारिश की संभावना
बिहार के गया जिले में कल मौसम विभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और बाद में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आएंगे।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में कल यानी सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यहां तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दोपहर के समय धूप खिली रहने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने वैसे तो नोएडा में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों तक बारिश का दौर रह सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बीते दिन हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन आज बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। उमस भी बढ़ने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना जताई हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR में बूंदाबादी के आसार
दिल्ली-एनसीआर में 12 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रहेगी, जबकि भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान 30°C के आसपास बना हुआ है।आज का मौसम बिहार, Aaj Ka Mausam Bihar Live Updates: इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट
अगले दो से तीन घंटे में पटना, दरभंगा जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की गरज-चमक के साथ, वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में ऑरेंज अलर्ट
सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इस हफ्ते कैसा रहेगा बिहार का मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज का मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार
आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।बारिश के चलते दिल्ली की हवा साफ
दिल्ली में बारिश के चलते हवा साफ बनी हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 362 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों मौसम संबंधी घटनाओं की वजह से 362 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार इनमें से शनिवार को मंडी जिले में 220 और निकटवर्ती कुल्लू जिले में 91 सड़कें बंद की गईं।दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट है।यूपी के 25 जिलों में भा्री बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के 25 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, संभल, गौतमबुद्ध नगर, हाथरस, एटा, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और कासगंज में बारिश होने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से बुधवार तक के लिए दो से चार जिलों में मूसलाधार बारिश के अनुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नैना देवी में 112.4 मिलीमीटर, पंडोह में 102 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 74.6 मिलीमीटर, पच्छाद में 67 मिलीमीटर, नारकंडा में 66.5 मिलीमीटर, कुफरी में 65.7 मिलीमीटर, कसौली में 65.5 मिलीमीटर, नाहन में 49.3 मिलीमीटर और सोलन में 45.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
राजस्थान में फिर जोर पकड़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक हफ्ते तक बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। हालांकि नौ अगस्त से उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां हो सकती है। इसके अनुसार 9-12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है जबकि दूसरे सप्ताह यानी 15-21 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।
दिल्ली की जिला अदालतों में आज कामकाज रहेगा ठप, ट्रैफिक चालान के नए नियमों के विरोध में वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान
योगी की पाती: 'नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा', इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले CM योगी का संदेश
Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैदान में उतरे खान सर, नाव से राहत सामग्री लेकर पहुंचे, देखें Video
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 10 सीनियर IAS अफसरों को बदला; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
Delhi News: पोती का बर्थडे मनाने बाहर गया था परिवार, चोरों ने 45 मिनट में खाली कर दिया घर, लाखों की ज्वेलरी और कैश साफ
© 2026 Times Horizon Private Limited
