नोएडा-गाजियाबाद में पानी की सप्लाई बंद, तीन दिन तक बूंद-बूंद के लिए तरसेंगे लोग

नोएडा-गाजियाबाद में तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति बंद रहने वाली है। पानी की आपूर्ति बंद होने से लाखों लोगों को पानी की किल्लत होगी। जानिए क्यों तीन दिनों तक पानी नहीं मिलेगा।

Water Supply Stop in Noida-Ghaziabad: गर्मी के दिन शुरू होते ही गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लोगों के लिए बुरी खबर सामने आ गई। दरअसल, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अगले तीन दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रहने वाली है। गंगाजल प्लांट के इंचार्ज ने बताया कि दोनों जिलों में मंगलवार से पानी की आपूर्ति ठप रहेगी, जिस वजह से बड़े पैमाने पर लोगों को दिक्कतें होंगी। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ विहार में स्थित 100 क्यूसेक वाला प्लांट मंगलवार से बंद हो रहा है।

Water supply stopped

फाइल फोटो।

क्यों बंद हुई पानी की आपूर्ति?

बता दें कि नोएडा के छिजारसी कट के पास अंडरग्राउंड में पानी लीक हो रहा है, जिस वजह से इसे ठीक करना अति आवश्यक हो गया है और इसलिए, तीन दिनों तक सप्लाई बंद रहने वाली है। पानी की लीकेज की वजह से लोगों को परेशानी होती है। इसे ठीक करने के लिए पानी की सप्लाई बंद किया जाएगा, जिस वजह से लोगों को परेशानी होंगी।

End of Feed