संत प्रेमानंद की सुरक्षा पर खतरा? फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- आश्रम में वर्चस्व की लड़ाई

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने CM योगी को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज के लिए Z+ सुरक्षा और केलीकुंज आश्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

वृंदावन के प्रसिद्ध और लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और उनके आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजकर प्रेमानंद महाराज की जान को गंभीर खतरा बताया है और उन्हें तत्काल Z+ सुरक्षा देने की मांग की है। पत्र में दावा किया गया है कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में संतों के दो गुट बन चुके हैं और भूमाफिया किस्म के कुछ साधुओं के आपराधिक कृत्यों से आहत होकर महाराज जी केलीकुंज छोड़कर यमुना पार बेलवन आश्रम चले गए हैं।

premanand maharaj security threat falahari maharaj

फलाहारी महाराज ने लगाए कई आरोप

"केलीकुंज में छुपे हैं भूमाफिया और आपराधिक तत्व"

फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वृंदावन स्थित केलीकुंज आश्रम में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग संत के भेष में छुपे हुए हैं। पत्र में लिखा है कि केलीकुंज वाले गुट में प्रॉपर्टी का धंधा करने वाले तथाकथित संतों से दुखी होकर प्रेमानंद बाबा अपने सभी तपस्वी और साधना में लीन रहने वाले संतों के साथ यमुना किनारे काफी दूर स्थित बेलवन आश्रम चले गए हैं। कुछ भूमाफिया संतों ने महाराज जी की आड़ में 14 से अधिक आश्रम बना लिए हैं और यमुना खादर की जमीनों की प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे हैं।

End of Feed