हत्या या आत्महत्या... संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से सनसनी, उठ रहे सवालों के बीच CBI जांच की मांग तेज

Vrindavan News: वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत हो गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है। संत CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

Vrindavan News: वृंदावन के बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायी और शिष्य दीपक लोधी, जिन्हें 'रसिक दुलारी शरण' के नाम से भी जाना जाता था, उनकी आश्रम की चौथी मंजिल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई।

premanand Maharaj Disciple death

आश्रम की छत से गिरकर हुई मौत (सांकेतिक चित्र)

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। दीपक लोधी आश्रम की चौथी मंजिल की छत से अचानक नीचे गिर गए। घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। मृतक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला है, फिलहाल पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा सच्चाई क्या है।

End of Feed