Vivek Tiwari Murder Case verdict: सिपाही प्रशांत दोषी, संदीप बरी; कोर्ट के फैसले से नाखुश पत्नी बोलीं- बच्चों को क्या जवाब दूंगी?

Vivek Tiwari Murder Case verdict: विवेक तिवारी हत्याकांड में लखनऊ की जिला जज कोर्ट ने मुख्य आरोपी पूर्व सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया है, जबकि दूसरे सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया गया। प्रशांत की सजा का ऐलान 21 सितंबर को होगा।

Vivek Tiwari Murder Case verdict: लखनऊ में बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट की ओर से एक बड़ा फैसला सामने आया है। अदालत ने मुख्य आरोपी और पूर्व पुलिस सिपाही प्रशांत चौधरी (Prashant Chaudhary convicted) को गैर-इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे सिपाही संदीप कुमार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। दोषी ठहराए गए प्रशांत चौधरी को कितनी सजा दी जाएगी, इसका फैसला कोर्ट 21 सितंबर को सुनाएगी।

Vivek Tiwari murder case verdict

विवेक तिवारी हत्याकांड (प्रतीकात्मक फोटो)

हालांकि, सालों से इंसाफ की आस लगाए बैठे विवेक तिवारी के परिवार के लिए यह फैसला किसी बड़े झटके से कम नहीं है। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने अदालत के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है और इसे पूरी तरह अन्यायपूर्ण करार दिया है।

End of Feed