तकनीक के जमाने में भी एक गांव ऐसा, रोटी से पता लगाते हैं लोग कितनी होगी बारिश, कैसा रहेगा मॉनसून

नई दिल्ली: देश के लगभग सभी हिस्सों में मॉनसून आ चुका है। बारिश और मॉनसून की भविष्यवाणी यूं तो भारतीय मौसम विभाग हर साल करता है। लेकिन देश के कुछ जगहों पर लोग अलग-अलग तरीके से भी मॉनसून और बारिश की भविष्णवाणी करते है। ये परंपरा अजीब होती है और सालों से चली आ रही है। गुजरात के जामनगर में मॉनसून और बारिश की भविष्यवाणी के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा चली आ रही है जिसके लिए रोटी का इस्तेमाल किया जाता है।

jamnagar

गुजरात के जामनगर में रोटी से भविष्यवाणी की अनोखी परंपरा

गुजरात के जामनगर के एक गांव में वर्षों से बरसात कैसी होगी यह पता लगाने के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। गुजरात में जामनगर के आमरा गांव में अनोखे तरीके से पता लगाया जाता है कि इस साल मॉनसून कैसा रहेगा। सालों से कुएं में रोटी डालकर किसान कितनी होगी बारिश इसकी भविष्यवाणी करते है।

End of Feed