Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: ‘हर घर जल’ से 2027 चुनाव तक...स्वतंत्र देव सिंह ने बता दिया भविष्य का रोडमैप, विपक्ष पर साधा निशाना

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘विकसित भारत-समृद्ध यूपी’ कॉन्क्लेव में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की समृद्धि के बिना संभव नहीं है। उन्होंने यूपी को देश की अर्थव्यवस्था का ‘गेम-चेंजर’ बताते हुए 2030 तक संभावित जल संकट की चेतावनी भी दी। मंत्री ने ‘हर घर जल’ मिशन की प्रगति, ठेकेदारों पर गुणवत्ता नियंत्रण और 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा के 300 पार जाने का दावा दोहराते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave:उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 'विकसित भारत' के रोडमैप में उत्तर प्रदेश की केंद्रीय भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का सपना यूपी की समृद्धि के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने दावा किया कि अगर भारत को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचना है,तो उसका रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में बात करते हुए उन्होंने ये दावे किए।

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 2027 चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी।

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 2027 चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी।

2030 तक बड़ा लक्ष्य,यूपी को बताया ‘गेम-चेंजर’

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की समृद्धि के बिना संभव नहीं है। उनका कहना है कि देश की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह में यूपी की निर्णायक भूमिका है।

End of Feed