Vidisha News: पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का देशी अंदाज, खेतों में दौड़ाते दिखे ट्रैक्टर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने खेत पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने फुरसत के पलों में अपने खेतों में चने की बुआई की।

विदिशा: मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मोहन यादव के रूप में मिलने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह फुरसत के पलों को जी रहे हैं। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा में अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने, करीब एक घंटे खेत तक खेतों में चने की बुआई की। शिवराज सिंह दोपहर में अपने विदिशा स्थित फॉर्म हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद ट्रैक्टर की स्टीयरिंग संभाली और चने की बुआई करने लगे। उनके इस नए अवतार को देखकर सभी चकित रह गए। शिवराज ने इससे जुड़ा एक ट्विट भी किया है।

Shivraj singh chauhan

पूर्व CM शिवराज का देशी अंदाज

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह का विदिशा में फार्म हाउस है, जहां वो अक्सर फुरसत के पलों में समय बिताने के लिए पहुंचते हैं। करीब चार साल के बाद मुख्यमंत्री पद से मुक्त होने के बाद किसानों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व सीएम अपने फार्म हाउस के खेतों में किसान के कलेवर में नजर आए, वो खुद ट्रैक्टर चलाते पाए गए। उन्होंने, खेतों में रबी की फसल चने की बुआई की। सामने आई तस्वीरों में पूर्व सीएम ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में बैठे हैं और उनके अगल-बगल दो लोग बैठे हुए हैं, जो उन्हें बुआई की विधि बता रहे हैं। करीब एक घंटे तक सीएम खेत पर पसीना बहाते नजर आए।

End of Feed