पिता से हुआ था झगड़ा, सनकी पड़ोसी ने 4 साल के मासूम को जमीन पर पटका; हालत नाजुक

मुंबई के पास वसई में एक शख्स ने 4 साल के बच्चे को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और बच्चा आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी संदीप पवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक रिहायशी सोसाइटी में खेल रहे 4 साल के मासूम पर एक शख्स ने इस कदर हमला किया कि बच्चा अब अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आरोपी की पहचान संदीप पवार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Vasai Child Attack

गंभीर हालत में मासूम अस्पताल में भर्ती (AI Image)

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप का कुछ समय पहले बच्चे के पिता के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को मन में पाले हुए आरोपी ने मौके की तलाश शुरू की। सोमवार को जब 4 साल का विग्नेश अपनी सोसाइटी में एक खड़ी ऑटो रिक्शा में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्चे को उसके पैरों से पकड़कर रिक्शा से बाहर खींचकर, पूरी ताकत के साथ जमीन पर दे मारता। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने मासूम को दोबारा उठाकर पत्थर जैसी सख्त जमीन पर पटका।

End of Feed