दुनिया का सबसे बड़ा तानपुरा देखना हो तो वाराणसी आइए, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 09:48 PM IST

World's Largest Tanpura in Varanasi: दुनिया का सबसे बड़ा तानपुरा वाराणसी में है। इसे देखने के लिए अलग-अलग देशों से लोग आते हैं। शहर स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत और कला संकाय में तानपुरा रखा है। यह 10 फीट का है। इस संग्रहालय में ऐतिहासित तानपुरा के अलावा कई वाद्य यंत्र हैं। इनमें सितार, संदूर, विचित्र वीणा, सरस्वती, वीणा, तबला, झांझ, शहनाई, झुनझुना, ढोलक, तुड़गुड़ा, सितार और जल तरंग आदि शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
1.दुनिया का सबसे बड़ा तानपुरा 10 फीट का है।
2.मेटल से बना हुआ है यह तानपुरा।
3.काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत और कला संकाय में रखा है तानपुरा।

Varanasi News: दुनिया का सबसे बड़ा तानपुरा देखना है तो आपको वाराणसी आना होगा। यहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत और कला संकाय में दुनिया का अनोखा संग्रहालय है। इसी में सबसे बड़ा तानपुरा भी रखा है। यह पंडित लालमणि मिश्र वाद संग्रहालय में रखा हुआ है। 10 फीट का यह तानपुरा संगीत प्रेमियों को अपनी ओर खींचता है। इसके साथ ही बनारस संगीत घराने के इतिहास को बतलाता है।

VARANASI

वाराणसी में है खास तानपुरा

इस संग्रहालय में ऐतिहासित तानपुरा के अलावा कई वाद्य यंत्र हैं। इनमें सितार, संदूर, विचित्र वीणा, सरस्वती, वीणा, तबला, झांझ, शहनाई, झुनझुना, ढोलक, तुड़गुड़ा, सितार और जल तरंग आदि शामिल हैं। इस संग्रहालय का निर्माण पंडित लालमणि मिश्रा के समय कराया गया था।

End of Feed