Varanasi Tent City: वाराणसी टेंट सिटी में फरवरी के पहले हफ्ते से गूंजेगी शहनाई, हुईं 500 से अधिक बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 04:43 PM IST

Varanasi Tent City Booking: वाराणसी में बनी टेंट सिटी शहर की सबसे लोकप्रिय जगह बन चुकी है। नदी की लहरों के किनारे लोग मंगल कार्यक्रम करने के लिए उत्साहित हैं। पहले टेंट सिटी को लेकर खूब पूछताछ हुई और अब रिकॉर्ड बुकिंग भी हो गई है। अगले महीने यहां काफी संख्या में शादियां होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 फरवरी से टेंट सिटी में होगा शादी-विवाह
  • सिटी में एक टेंट का किराया 8 से 30 हजार रुपए तक
  • ऑफलाइन और ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टेंट सिटी


Varanasi Tent City Booking: शहर में गंगा नदी किनारे टेंट सिटी बस चुकी है। अब आठ फरवरी से यहां शहनाई भी गूंजेगी। इसके अंदर बैंड-बाजा-बारात के साथ शादी की रस्में अदा की जाएंगी। अब तक 500 से अधिक लोगों ने टेंट सिटी की बुकिंग करवाई है। मई में आयोजन करने के लिए भी काफी बुकिंग आ रही है। गंगा दर्शन विला, काशी सुईट, रॉयल विला में पर्यटक ठहरेंगे। यह विला काफी आकर्षक बने हुए हैं। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में और अधिक बुकिंग आएगी।

varanasi tent city

वाराणसी टेंट सिटी, जिसमें अगले महीने से शादी भी होंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 जनवरी को टेंट सिटी का उद्घाटन किया जाना है। शहर में पर्यटन लगातार बढ़ रहा है, इसलिए यह सिटी बसाई गई है। इस टेंट सिटी को तीन कैटेगरी में बनाया गया है। इसमें 150 कमरे हैं। सभी फाइव स्टार होटल के कमरे जैसे हैं।

End of Feed