जल्द उड़नखटोले से होंगे काशी के अद्भुत दर्शन, जानिए Ropeway का रूट और कब शुरू होगी सेवा

वाराणसी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव क्षेत्र है। यहां की योजनाओं पर वह स्वयं विशेष ध्यान देते हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद वाराणसी में रोपवे को लेकर बड़ी चर्चा है। उम्मीद की जा रही है कि देश का पहला शहरी रोपवे अगस्त 2024 में चालू हो जाएगा।

पहाड़ों में यात्रा के दौरान आपने कई बार रोपवे (Ropeway) या केबल कार (Cable Car) की सवारी की होगी। शहरों की भीड़ को देखते हुए कई बार लगता होगा कि काश यहां भी रोपवे होता। कम से कम वाराणसी यानी काशी के लोगों का यह सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। देश का पहना शहरी रोपवे (Urban Ropeway) इसी साल काशी में शुरू होने जा रहा है। इस रोपवे के बन जाने से न सिर्फ समय की बजत होगी, बल्कि 'उड़नखटोले' से वाराणसी का शानदार नजारा भी देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं वाराणसी में कब शुरू होगा रोपवे और इसका रूट क्या होगा -

Varanasi Ropeway Update.

वाराणसी में इसी साल शुरू हो जाएगी रोपवे की सवारी

अगस्त में शुरू होगा रोपवे

काशी में बन रहा रोपवे इसी साल अगस्त यान ढाई-तीन महीने बाद शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2022 को इसकी आधारशिला रखी थी। पर्वतमाला परियोजना (Pravatmala Pariyojana) के तहत नेशनल रोपवेज डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है।

End of Feed