Varanasi Police Encounter: वाराणसी में एक बार फिर से पुलिस का इकबाल बुलंद हुआ है। जहां रिंग रोड वाजिदपुर के पास पुलिस ने दहशत का पर्याय बन चुके दो बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। हालांकि इस बीच एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में पुलिस की गोलियों का शिकार बनें दोनों बदमाश गत दिनों में एक थानेदार अजय यादव को गोली मारकर व सर्विस रिवाल्वर लूट कर फरार हो गए थे।
वाराणासी में दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर करने को लेकर जानाकारी देते हुए डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान
यूपी पुलिस को तभी से इनकी तलाश थी। एनकाउंटर के बाद एक हैरान करने वाली जानकारी पुलिस के सामने आई। मारे गए दोनों बदमाश सगे भाई निकले व जो फरार हुआ वो भी मृतकों का भाई था। मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाशों का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के समस्तीपुर सहित आसपास के जनपदों में गत एक दशक से इनका लोगों में खौफ था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के मुताबिक, तीन महीने पहले ये बदमाश पटना डीजी कोर्ट में पेशी के दौरान टॉयलेट की दीवार फांदकर फरार हुए थे। इसके बाद से ये वाराणासी में मंडुवाडीह इलाके में फरारी काट रहे थे।
