Varanasi News : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा DAV कॉलेज का ग्राउंड, बदमाशों ने क्रिकेट कोच को मारी गोली

Varanasi News : वाराणसी में डीएवी कॉलेज के ग्राउंड में 62 वर्षीय क्र‍िकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा को गोली मार दी। पेट के ऊपरी भाग में गोली लगने के कारण वे उसी जगह गश खाकर गिर पड़े।

Varanasi News : वाराणसी में डीएवी कॉलेज का ग्राउंड आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां पर बदमाशों ने 62 वर्षीय क्र‍िकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा को गोली मार दी। पेट के ऊपरी भाग में गोली लगने के कारण वे उसी जगह गश खाकर गिर पड़े। लहूलुहान हालत में पड़े रामलाल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई है। ग्राउंड में सुबह-सुबह ही गोली चलने के कारण आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया है।

​Varanasi Crime Today, Varanasi News, Varanasi Crime News

क्रिकेट कोच को बदमाशों ने ग्राउंड में गोली मारी। (सांकेतिक फोटो)

मॉर्निंग वॉक के समय वारदात

स्‍थानीय सूत्रों के मुताबिक, डीएवी कॉलेज के ग्राउंड में जिस समय ये वारदात हुई उस समय क्र‍िकेट कोच रामलाल वहां पर मॉर्निंग वॉक करने के लिए पहुंचे थे। उसी समय ये सभी बदमाश बाइक से पहुंचे और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। पुलिस का कहना है क‍ि घटना का कारण अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है। फि‍लहाल पुलिस जांच में जुटी है।

End of Feed