Kashi Vishwanath Temple: साल 2024 के पहले दिन 5.90 लाख श्रद्धालुओं ने काशी में बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 1, 2024, 08:57 PM IST

Devotees at Kashi Vishwanath Temple: योगी सरकार के प्रयास से धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनती जा रही धर्म की नगरी काशी, नव्य, भव्य और दिव्य विश्वनाथ धाम में साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

Kashi Vishwanath Temple on New Year 2024: साल 2024 के पहले दिन यानी सोमवार को मंगला आरती के बाद कपाट खुलने के साथ ही हर हर महादेव के उद्घोष के साथ दर्शन का क्रम जारी हुआ, जो देर रात कपाट बंद होने तक चलता रहा है। साल के पहले ही दिन बाबा के धाम (Kashi Vishwanath Temple) में 5.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। वहीं पिछले साल 2023 में साल के पहले दिन 5 लाख भक्त विशेश्वर के दरबार पहुंचे थे।

मंदिरों के अलावा घाटों पर भी सैलानियों का हुजूम देखने को मिला। नए साल पर पर्यटकों की भीड़ के अनुमान के मुताबिक योगी सरकार के निर्देश पर भक्तों के सुगम दर्शन और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए थे।

End of Feed