Varanasi News: वाराणसी शहर के प्रमुख चौराहों पर अब स्मार्ट सिटी और पुलिस विभाग की मदद से ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इनके साथ ब्लिंक वेट टाइमर भी लगाया जाएाग। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मंडल आयुक्त (कमिश्नर) की अध्यक्षताा में स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें तय किया गया कि गंगा घाटों पर स्नान की सुविधा बेहतर बनाने के लिए फ्लोटिंग जेटी पर बाथिंग कुंड और चेंजिंग रूम बनाया जाए। इसके लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है।
वाराणसी के विकास की योजना बनाते अधिकारी
पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाबतपुर एयरपोर्ट से शिवपुर तिराहा मार्ग एवं पड़ाव-नमो घाट मार्ग पर डिजिटल यूनिपोल लगाए जाने हैं। अंत्येष्टि स्थलों का विकास कराने की पहल भी होगी।
मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट का होगा आधुनिकीकरण
अधिकारियों ने तय किया है कि शहर स्थित मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट का आधुनिकीकरण किया जाएगा। रवींद्रपुरी-ब्राडवे मार्ग पर फूड स्ट्रीट बनाए जाएंगे। अधिकारी का कहना है कि घाटों का पुनर्विकास करने का प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाना है। लहरतारा-चौका घाट फ्लाईओवर के नीचे पटरी दुकानदारों एवं ठेला लगाने वालों से 25 जनवरी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। इस अवधि के बाद नगर निगम द्वारा ठेला-पटरी लगाने वालों के लिए प्रतिबंधित जोन घोषित किए जाएंगे।
टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के संचालन की समीक्षा
नमो घाट और दशाश्वमेध घाट स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के संचालन को बेहतर करना ह। इसके रख-रखाव की समीक्षा की गई है। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि यहां पर्यटकों जो सुझाव देते हैं उसे अधिकारियों के पास तत्काल भेजा करें, ताकि उसकी समीक्षा कर उसे टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में मुहैया कराई जा सके। इससे पर्यटकों में सकारात्मक संदेश जाएगा।
सड़कें होंगी चौड़ी, शहर के बाहर बनेगा बस स्टैंड
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए आधा दर्जन से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके कवायद भी शुरू हो गई है। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड को शहर के बाहर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन की खोज की जा रही है। जमीन चयनित होने के बाद बस स्टैंड निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद सभी बसें शहर के बाहर से खुलेंगी, जिससे शहर के अंदर जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। अभी अलग-अलग शहरों के लिए भी बसें शहर स्थित बस स्टैंड से खुलती हैं, जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
