Varanasi Cantt Station: 840 करोड़ रुपए से वाराणसी कैंट स्टेशन बनाया जाएगा विश्व स्तरीय, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 05:58 PM IST

Varanasi Rail News: वाराणसी कैंट स्टेशन के दिन बहुरेंगे। इस स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। स्टेशन को विकसित करने के पीछे की मंशा निकटतम भविष्य में यहां से एक्सप्रेस ट्रेन एवं बुलेट ट्रेन का परिचालन होना है। बहुत जल्द स्टेशन को अपग्रेड करने को लेकर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैंट स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए डिजाइन को दिया जा रहा अंतिम रूप
  • वंदे भारत एक्सप्रेस एवं बुलेट ट्रेन के भविष्य में परिचालन को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं में किया जाना है विस्तार
  • स्टेशन से रोडवेज बस अड्डे को भी जोड़ा जाएगा

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को विश्व स्तर का बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर मॉडल एवं डिजाइन अंतिम रूप में है। डिजाइन फाइनल होने के बाद इसे धरातल पर उतारने का काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसके बाद यात्रियों को इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, वाराणसी कैंट स्टेशन से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन का परिचालन होना है। इसके मद्देनजर इस स्टेशन को विकसित किया जा रहा है। ताकि इन ट्रेनों के परिचालन एवं यात्रियों को सुविधा में कोई दिक्कत नहीं आए।

VARANASI NEWS

वाराणसी कैंट स्टेशन बनाया जाएगा विश्व स्तरीय

वाराणसी कैंट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, स्टेशन परिसर की एक-एक इंच जमीन का सदुपयोग किया जाएगा। स्टेशन परिसर के हर हिस्से को यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया जाना है। इसके साथ ही स्टेशन से रोडवेज बस अड्डे को जोड़ा जाएगा। इस पर परिवहन निगम से बातचीत चल रही है।

End of Feed