Vande Bharat Train To Tirtha Sthal: वंदे भारत एक्सप्रेस से इन प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों की करिये सैर, यहां जानें टाइमिंग, रूट और स्टापेज

Vande Bharat Train For Tirtha Sthal: भारत के तमाम शहरों के जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हैं। महानगरों समेत छोटे शहरों को भी ये ट्रेनें कवर कर रही हैं। आइये जानते हैं इनमें से कौन सी वंदे भारत एक्सप्रेस किन तीर्थ क्षेत्रों तक जाती हैं।

वाराणसी: देश में मौजूदा दौर में वंदे भारत ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा शहरों के लोग इस हाई स्पीड ट्रेन का फायदा उठा सकें। इसी उद्देश्य से देश की पहली वंदे भारत ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से चलाई गई थी। इसके बाद कारवां बढ़ता गया और ट्रेनों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा होता गया। नई दिल्ली से वाराणसी, नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई शहरों के लोगों को रफ्तार का मजा मिल रहा है। लिहाजा, आज हम आपको उन खास वंदे भारत ट्रेनों के बारे में बताएंगे जो मुख्य रूप से तीर्थ क्षेत्रों को कवर करती हैं।

Vande Bharat Express Train For Famous Pilgrimage Places

तीर्थ स्थानों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत

साल 2019 में दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होने के बाद काशी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हो गई। लोग इस हाई स्पीड ट्रेन के जरिए वाराणसी पहुंचकर आराम से बनारस दर्शन कर रहे हैं। इससे बाबा विश्वनाथ के दर्शन और भी सुलभ हो गए हैं। लोग कम समय में दिल्ली से काशी भ्रमण के लिए पहुंच सकते हैं। यह ट्रेन सुबह 6 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे राजधानी नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर स्टेशन पर ठहराव लेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली से चलकर रात 11 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी।

End of Feed