Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव से वाराणसी के एक होटल में बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां के एक होटल प्रबंधन पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप है। इसकी शिकायत भी तेज प्रताप यादव ने वाराणसी पुलिस से की है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि होटल प्रबंधन ने उनकी इजाजत के बिना उनके सामान को बाहर निकाल दिया।
तेज प्रताप यादव
जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताज यादव शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर थे। वह शुक्रवार सुबह वाराणसी पहुंचे थे और यहां वह एक होटल में रुके थे। शुक्रवार शाम वह होटल के एक कमरे में अपना सामान रखकर कहीं बाहर चले गए। जब वह रात एक बजे वापस लौटे तो उन्हें कमरे में ताला पड़ा मिला और सामान भी कमरे में नहीं था। इस पर तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जाहिर की।
