मुंबई से वाराणसी पहुंचे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी-201 को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान मुंबई वापस लौटा। स्पाइसजेट का यह विमान करीब आधे घंटे तक वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा। रात 10:15 बजे विमान को वापस मुंबई भेजा गया।
स्पाइसजेट फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत
अधिकारियों का कहना है कि मौसम खराब होने के चलते उतरने की इजाजत नहीं मिली। विमान से मुंबई जाने वाले यात्रियों के अंदर आक्रोश देखा जा रहा है। आने वाले यात्रियों के परिजन भी एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। अब मध्यरात्रि के बाद विमान के वाराणसी आने की संभावना है।
