Mau Accident: मऊ में बेकाबू रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 7 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा के सामने एक रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे, जिनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mau Accident News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा के सामने एक सरकारी बस की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Accident

मऊ में दर्दनाक हादसा

ई-रिक्शा में सवार थे 10 लोग

पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा में देवरिया निवासी एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने ई-रिक्शा से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे सभी 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। मारन ने बताया कि हादसे में बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इनमें कुछ की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

End of Feed