I Love Mohammad के विवाद के बीच काशी के अस्सी घाट पर अलग ही नजारा, भक्तों ने उठाए 'आई लव महादेव' के पोस्टर

काशी में धर्म और राजनीति से जुड़ा विवाद गंगा आरती तक पहुंच गया है। अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं ने “आई लव महादेव”, योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर के पोस्टर हाथों में लेकर आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया। पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने कट्टरपंथियों को संदेश देने की कोशिश की।

Varanasi News: काशी में हाल ही में धर्म और राजनीति को लेकर बढ़ते विवाद का असर गंगा आरती तक देखने को मिला। कानपुर से शुरू हुआ “आई लव मुहम्मद” विवाद अब गहराया है और इसका जवाब देने के लिए हिंदूवादी संगठन सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की शाम अस्सी घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में “आई लव महादेव”, योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर के पोस्टर उठाए।

People Hold “I Love Mahadev” and CM Yogi Posters in Varanasi

वाराणसी में लोगों ने “आई लव महादेव” और सीएम योगी के पोस्टर पकड़े

हजारों की संख्या में आए भक्तों ने आस्था और भक्ति के बीच ये पोस्टर लिए हुए आरती का आनंद लिया, जिससे वहां एक अलग ही दृश्य सामने आया। श्रद्धालुओं ने पोस्टरों के माध्यम से उन कट्टरपंथियों को चुनौती दी, जो हजरत मोहम्मद के नाम पर देश में नफरत फैलाना चाहते हैं। लखनऊ से आई महिमा ने कहा कि कुछ लोग भारत को नेपाल जैसी स्थिति में देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। वहीं नेपाल से आई अर्चना ने बताया कि वहां की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी और हालात अलग थे।

End of Feed