बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी आईआईटी के फेस्ट के दौरान हंगामा और अभद्रता की घटनाएं सामने आईं। जिसके बाद एसपी भेलूपुर ने मंच पर चढ़कर कार्यक्रम को रद्द कर दिया। IIT BHU के कल्चरल फेस्ट के आखिरी दिन रैपर रफ्तार का लाइव कंसर्ट था भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
IIT के बीएचयू कैंपस में खूब बवाल हुआ
बताते हैं कि रैपर रफ्तार को आधे में ही मंच को छोड़ कर जाना पड़ा। IIT BHU के सांस्कृतिक उत्सव 'काशीयात्रा' के अंतिम दिन हंगामा हो गया।
कहा जा रहा है कि रफ्तार ने एक ही गाना गया था कि बाहर से आए लोग बैरीकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने लगे इससे छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया फिर पुलिस ने कार्यक्रम को कैंसिल करने का निर्देश दिया।
