Varanasi Weather Update: वाराणसी में बदला मिजाज-ए-मौसम, बारिश से गिरा पारा, कई इलाकों में पड़े ओले

Varanasi Weather: वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में आज बारिश हो रही है। साथ में तेज हवाएं भी चल रही हैं। इसके अलावा कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। जिससे गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है।

Varanasi Weather: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में आज बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। वाराणसी में सुबह से तेज बारिश हो रही है। साथ में तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश और हवाओं के चलते यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इस बेमौसम बरसात के चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बारिश और ओले गिरने के चलते गेहूं समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है।

varanasi

वाराणसी में तेज हवाओं से हो रही बारिश

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था। जिसमें वाराणसी के अलावा प्रयागराज, संतरविदास नगर, चंदौली, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर और सोनभद्र शामिल हैं। यहां पर आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में आज और कल बारिश हो सकती है। जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

End of Feed